{"_id":"678fa42c43bd6247c2030767","slug":"maha-kumbh-amazing-confluence-request-solan-news-c-176-1-ssml1040-136450-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ अद्भुत संगम : याचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ अद्भुत संगम : याचना
विज्ञापन
हनुमान बड़ोग स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत विभिन्न गतिविधियों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इस सप्ताह एक भारत श्रेष्ठ भारत पर भाषण विचार प्रकटीकरण आयोजित किया जा रहा है। इसमें आठवीं की याचना ने विचार प्रकट किए। उसने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक विरासत का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत सांस्कृतिक संगम है।
विद्यालय के अध्यापक प्रकाश ठाकुर ने भी इस विषय पर विचार सांझा किए। उन्होंने आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजन की शृंखला में चित्रकला, विचार प्रकटीकरण और प्रश्नोत्तरी गतिविधियों का आयोजन किया गया है। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।