{"_id":"58c943a04f1c1b741132ba12","slug":"machine-operator-traning-strat","type":"story","status":"publish","title_hn":" मशीन आपरेटर प्रोसेसिंग कोर्स के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन आपरेटर प्रोसेसिंग कोर्स के लिए करें आवेदन
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के उद्योगों को कुशल कामगार मुहैया करवाने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के मकसद से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड ट्रेनिंग (सीपेट) सौ युवाओं को प्रशिक्षण देगा।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उद्योगों को कुशल कामगार मुहैया करवाने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के मकसद से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड ट्रेनिंग (सीपेट) सौ युवाओं को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए सीपेट के झाड़माजरी स्थित केंद्र में कोई भी वयस्क आवेदन कर सकता है। 25 मार्च तक 18 साल से अधिक की उम्र का कोई भी पात्र युवक इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
सीपेट की ओर से आवेदन की पात्रता आठवीं पास रखी है। साथ ही आवेदक का हिमाचली होना अनिवार्य है। कोर्स को दो वर्गों अर्बन लाइवली हुड मिशन और डिपार्टमेंट ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट में रखा है। अर्बन के तहत 40 सीटों के लिए किसी भी वर्ग विशेष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दूसरे वर्ग में 60 सीटों के लिए केवल एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल और दिव्यांग ही आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी प्रशासनिक अधिकारी पुनीत भार्गव ने दी। सीपेट के निदेशक उद्यन मुखर्जी ने कहा कि कोर्स पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को बीबीएन और प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण आधारित रोजगार उपलब्ध करवाने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि सीपेट बद्दी में करोड़ों की लागत से नए परिसर का निर्माण करवा रहा है। इसके आरंभ होते ही प्लास्टिक इंजीनियरिंग से जुड़े अन्य विषयों पर भी डिप्लोमा और डिग्री करने की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन