फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Machine operator traning strat in baddi

मशीन आपरेटर प्रोसेसिंग कोर्स के लिए करें आवेदन

Wed, 15 Mar 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 15 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Machine operator traning strat in baddi
प्रदेश के उद्योगों को कुशल कामगार मुहैया करवाने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के मकसद से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड ट्रेनिंग (सीपेट) सौ युवाओं को प्रशिक्षण देगा। - फोटो : Demo pic

प्रदेश के उद्योगों को कुशल कामगार मुहैया करवाने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के मकसद से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड ट्रेनिंग (सीपेट) सौ युवाओं को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए सीपेट के झाड़माजरी स्थित केंद्र में कोई भी वयस्क आवेदन कर सकता है। 25 मार्च तक 18 साल से अधिक की उम्र का कोई भी पात्र युवक इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।    

विज्ञापन


  सीपेट की ओर से आवेदन की पात्रता आठवीं पास रखी है। साथ ही आवेदक का हिमाचली होना अनिवार्य है। कोर्स को दो वर्गों अर्बन लाइवली हुड मिशन और डिपार्टमेंट ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट में रखा है। अर्बन के तहत 40 सीटों के लिए किसी भी वर्ग विशेष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दूसरे वर्ग में 60 सीटों के लिए केवल एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल और दिव्यांग ही आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रशासनिक अधिकारी पुनीत भार्गव ने दी। सीपेट के निदेशक उद्यन मुखर्जी ने कहा कि कोर्स पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को बीबीएन और प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण आधारित रोजगार उपलब्ध करवाने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि सीपेट बद्दी में करोड़ों की लागत से नए परिसर का निर्माण करवा रहा है। इसके आरंभ होते ही प्लास्टिक इंजीनियरिंग से जुड़े अन्य विषयों पर भी डिप्लोमा और डिग्री करने की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed