फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Machine installed, CT scan to start from this week in Solan hospital

क्षेत्रीय अस्पताल में दो साल बाद इस हफ्ते शुरू होंगे सीटी स्कैन

Sun, 13 Mar 2022 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब सीटी स्कैन करवाने के लिए महंगे दाम पर निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा। दो साल से बंद पड़ी सीटी स्कैन की सुविधा इस सप्ताह से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी। रविवार को संबंधित कंपनी ने मशीन लगाने के बाद टेस्टिंग कार्य शुरू कर दिया है। दो से तीन दिन में टेस्टिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद मशीन को लोगों की सुविधा के लिए सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि लोगों को सरकारी दाम पर सीटी स्कैन की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। अस्पताल में यह सुविधा दो साल बाद शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में काफी समय से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे थे। इस कारण मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। यहां पर लोगों को महंगे दामों पर सीटी स्कैन करवाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासनने कई बार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को बताया। अब क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार ने पीपीपी मोड पर कंपनी के साथ करार किया है। अस्पताल प्रशासन ने छह करोड़ की राशि से सीटी स्कैन मशीन खरीदी है। मशीन एक बार में 16 स्लाइस कर सकती है।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की टेस्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। मशीन अधुनिक तकनीक से लैस यह मशीन एक साथ 16 स्लाइस करने में सक्षम है। छह करोड़ की राशि इसके लिए खर्च की गई है।

इस रेट पर मिलेगी सुविधा
सीटी स्कैन के लिए संबंधित कंपनी ने अस्पताल में रेट लिस्ट लगा दी है। ये रेट सरकार ने कंपनी को दिए हैं। ब्रेन प्लेन 926 रुपये, ब्रेन प्लेन कंट्रास्ट 1472 रुपये, अदर बॉडी पार्ट प्लेन 1928 रुपये, अदर बॉडी पार्ट कंट्रास्ट के 2313 रुपये लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त फिल्म लेने के लिए 125 रुपये अतिरिक्त अदा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed