{"_id":"667197683d422d5cb20e06ae","slug":"maa-shoolini-seva-samiti-will-distribute-50-thousand-coins-solan-news-c-176-1-ssml1040-123659-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां शूलिनी सेवा समिति 50 हजार सिक्के बांटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां शूलिनी सेवा समिति 50 हजार सिक्के बांटेगी
विज्ञापन
सभी सिक्कों पर मां शूलिनी की बनेगी तस्वीर
मेले को लेकर समिति ने निकाली झंडा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले में श्रद्धालुओं को इस बार भी शूलिनी माता का फोटोयुक्त सिक्का मिलेगा। समिति की ओर से मेले के लिए 50,000 सिक्के बनवाए गए हैं। सिक्के पर मां शूलिनी के नाम के साथ ही उनका फोटो भी लगा है। यह सिक्के श्रद्धालुओं को शोभा यात्रा के दौरान प्रसाद के साथ दिया जाएगा।
मां शूलिनी सेवा समिति के प्रधान मंजुल अग्रवाल ने कहा कि समिति की ओर से हर वर्ष माता के सिक्के बनवाए जाते हैं। इस साल भी समिति ने 50,000 सिक्के बनाए हैं। समिति की ओर से 400 झंडे दुकानों के बाहर लगाए गए। मां शूलिनी सेवा समिति ने मंगलवार को बाजार में झंडा यात्रा निकाली। यह यात्रा लक्कड़ बाजार से शुरू हुई और गंज बाजार स्थित शूलिनी पीठम दुर्गा माता मंदिर तक निकाली गई।
मंदिर को इस बार भी तरह-तरह रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया है। वहीं शहर को सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।