{"_id":"66192fc4cc8504da5a008716","slug":"maa-shoolini-on-the-fourth-day-of-chaitra-navratri-hundreds-of-devotees-paid-obeisance-in-the-temple-solan-news-c-176-1-ssml1041-119555-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां शूलिनी\nमंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां शूलिनी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Fri, 12 Apr 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
मां कुष्मांडा की सभी देवी मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना
शुक्रवार के दिन मंदिरों में बाहर तक लगी लंबी-लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को मां शूलिनी मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। जिला के अन्य देवी मंदिरों में भी दुर्गा मां के चौथे स्वरूप कुष्मांडा का जलाभिषेक करने के बाद विधि विधान के साथ पूजा हुई। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं शहर के प्राचीन मंदिर मां शूलिनी मंदिर, मां शूलिनी पीठ्म और मां दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। वहीं जगह-जगह पर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मां शूलिनी मंदिर में भी रविवार को भंडारे का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके अलावा देवी मंदिरों में इन दिनों माता की चौकी, जागरण, भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। देवी मां की आराधना कर भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अपने घरों में भी विशेष पूजा कर रहे हैं।