फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Loss worth 21 lakh rupees occured to Horticulture deptt due to rain and wind

उद्यान विभाग को तूफान से 21 लाख रुपये का नुकसान

Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में इस सप्ताह हुई तेज बारिश और आंधी से उद्यान विभाग को करीब 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें कंडाघाट और चायल क्षेत्र में तूफान से कई पॉलीहाउस की शीटें फट गईं। साथ ही उसमें लगे फूलों को भी क्षति पहुंची है।
करीब 10 हजार वर्ग मीटर में ये शीटें फटी हैं। इसमें करीब 12 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। साथ ही आठ लाख रुपये का नुकसान प्लम, खुमानी, आम, आडू़, आंवला और अनार समेत सेब के फल और पौधों को भी हुआ है।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट उद्यान विभाग ने तैयार कर आला अधिकारियों समेत प्रदेश सरकार को भेज दी है। पहले भी सूखे से जिले में 4.66 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था।
जानकारी के अनुसार सूखे की मार झेल रहे बागवानों और किसानों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद थी लेकिन बारिश के साथ आए अंधड़ से फलदार पौधों और फलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सोलन, बसाल पंचायत, डांगरी पंचायत, धर्मपुर, धारों की धार, नौणी समेत चायल पंचायत के क्षेत्रों में किसानों-बागवानों को नुकसान हुआ है। इससे पहले सूखे से फलों का साइज ही नहीं बन पाया था। इस वर्ष बागवानों से लगाए फलदार पौधे भी सूख गए थे। फूल उत्पादकों को भी भारी नुकसान झेेलना पड़ा है। इसकी रिपोर्ट अब विभाग ने तैयार कर ली है।
उपनिदेशक उद्यान विभाग सोलन वीपी बैंस ने बताया कि विभाग को 150 हेक्टेयर भूमि पर गुठलीदार फलों और छोटे पौधों को आंधी से अब तक करीब 21 लाख का नुकसान हुआ है।

इससे पहले सूखे से 4.66 करोड़ का नुकसान हुआ था। आंधी से फूल उत्पादकों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। इसमें उनके पॉलीहाउस तबाह हो गए हैं जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed