फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lord Parshuram Jayanti celebrated with great pomp in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti celebrated with great pomp in Nalagarh
नालागढ़ में परशुराम जयंती पर हवन में भाग लेते श्रद्धालु वजारोहणस्रोत: संवाद
नौ दिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह 10 बजे परशुराम मंदिर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण सभा के सदस्यों के साथ-साथ नगर के अन्य लोगों ने भी आहुति देकर भाग लिया। इसके बाद मंदिर पर पारंपरिक ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिन आचार्य शिव महेश्वर चंदन ने श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को पहले अयोध्या भेजकर भरत को सूचना देने का संदेश दिया था। इसके बाद श्रीराम सीता, लक्ष्मण और अन्य साथियों के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे और राज्याभिषेक हुआ। कथा के विश्राम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed