{"_id":"6a402571efaca4f648031782","slug":"long-queues-at-the-distribution-centers-solan-news-c-176-1-ssml1041-172620-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भंडारों में लगी लंबी-लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भंडारों में लगी लंबी-लंबी कतारें
विज्ञापन
भंडारों में लगी लंबी-लंबी कतारें
सोलन। मेले के दूसरे दिन भी शहर में भंडारों का क्रम जारी रहा। इन भंडारों में आलू-पूरी, पूड़े, खीर, राजमां-चावल, आईस्क्रीम, कड़ी-चावल, रसगुल्ले, हलवा आदि परोसे गए। इन भंडारों में लोगों की लंबी-लंबी कतारों में लगकर इनका भरपूर लुत्फ उठाया। इसके अलावा पानी, जलजीरा व मैंगो शेक व मिल्क शेक भी मेले में आए लोगों को बांटा गया। संवाद
जमकर हुई खरीदारी
सोलन। नगर निगम प्रांगण में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने उत्पादों की बिक्री के स्टॉल लगाए थे। इनमें जिला के सोलन, धर्मपुर, कंडाघाट, कुनिहार व नालागढ़ के स्वयं सहायता समूहों ने अचार, ऊनी वस्त्र, स्वेटर, बच्चों के कपड़े, बैग, जूट उत्पाद, मसाले आदि उत्पाद बिक्री के लिए रखे हुए थे। स्टॉल पर लोगों ने इन उत्पादों की जमकर खरीदारी की। संवाद
विभिन्न प्रदर्शनियों से लोग हुए आकर्षित
सोलन। मेले के दौरान विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी प्रदर्शनियां लगा रखी थीं। इनमें डाॅ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी, एड्स कंट्रोल सोसाइटी, स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, आयुष विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान व कृषि विभाग की प्रदर्शनियां शामिल थीं। इन प्रदर्शनियों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई और उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विभाग के कर्मचारियों से प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
मेले में सफाई कर्मचारियों की रही अहम भूमिका
सोलन। मां शूलिनी मेले में सफाई कर्मचारियों की हर बार ही अहम भूमिका रहती है, लेकिन इस बार सफाई का काफी अच्छा प्रबंध देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी शहर में लगे भंडारों से सड़कों पर फैली जूठन व गंदगी को सफाई कर्मचारियों ने माता की डोली आने से पहले स्वच्छ कर दिया। शहर के सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखने को मिल रही है। भंडारों के आसपास फैलने वाले कूड़े को भी कुछ ही समय में साफ कर दिया जाता है। यही नहीं यह सफाई कर्मचारी इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में जहां वह रोज सफाई करते हैं वहां भी सफाई करने जा रहे हैं। संवाद