फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lohri fair begins in Haripur Sahib, thousands of devotees take blessings

Solan News: हरिपुर साहिब में लोहड़ी मेले शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Tue, 13 Jan 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lohri fair begins in Haripur Sahib, thousands of devotees take blessings
हरिपुर गुरूद्वारा मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु- संवाद
गुरुद्वारा साहिब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 जवान किए तैनात
विज्ञापन

जेब कत्तरों व शरारती तत्वों से निपटने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला मंगलवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले दिन हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। बद्दी के उपमंडल बनने के बाद यह दूसरा अवसर है जब इस ऐतिहासिक मेले के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। मंगलवार देर शाम गुरुद्वारा परिसर में पारंपरिक रूप से लोहड़ी जलाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अग्नि में तिल, रेवड़ी, गजक और मूंगफली अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेलार्थियों की सुविधा के लिए सोमवार से ही स्थानीय लोगों द्वारा चाय-पकौड़े, जलेबी, टिक्की, बर्गर और दाल-चावल के विशाल लंगर लगाए गए हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को विशाल खिचड़ी लंगर का आयोजन होगा, जिसे भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे।
यातायात व्यवस्था, वन-वे रूट प्लान लागू
भीड़ को देखते हुए बरोटीवाला पुलिस ने सोमवार से ही ट्रैफिक के लिए वन-वे प्लान लागू कर दिया है। श्रद्धालु बरोटीवाला की ओर से अपने वाहन लेकर गुरुद्वारा साहिब तक जा सकेंगे। वापसी के लिए केवल कोटला मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। कोटला मार्ग पर केवल पट्टा की ओर जाने वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी और सिविल ड्रेस में पुलिस
मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला परिसर में 24 घंटे कार्यरत पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किया गया है। मेला प्रभारी एसएचओ बरोटीवाला के नेतृत्व में 30 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमें महिला स्टाफ भी शामिल है। जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, सिविल वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरोटीवाला के एसएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 30 जवानों का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। यातायात सुचारू रहे, इसके लिए रूट प्लान में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।-योग राज चंदेल, डीएसपी बद्दी।

हरिपुर गुरूद्वारा मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु- संवाद

हरिपुर गुरूद्वारा मेले में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed