फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Local peas in vegetable market solan Knocked, sold at Rs 40 per kg

Solan News: सब्जी मंडी सोलन में स्थानीय मटर की दस्तक, 40 रुपये प्रति किलो बिकी

Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश न होने से इस बार मटर की नहीं हो सकी अच्छी फसल
विज्ञापन

पैदावार कम होने से अब दाम बढ़ने की भी है संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में पहाड़ी मटर पहुंचना शुरू हो गई है। पहले ही दिन मंडी में 150 क्विंटल मटर बिकने के लिए पहुंची। जिसका किसानों को 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम मिला है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मटर का दाम और बढ़ सकता है। सर्दियों के दिनों में पंजाब-हरियाणा की मटर सोलन मंडी में पहुंचती है। लेकिन पहाड़ी मटर देसी मटर की अपेक्षा गुणवत्ता में काफी बेहतर माना जाती है।

सोलन, शिमला व सिरमौर में होने वाली मटर की अधिकतर सप्लाई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में जाती है। इन राज्यों में पहाड़ी मटर को काफी अधिक पसंद भी किया जाता है। स्थानीय मटर के पहुंचने से बाहरी राज्यों की मटर के दामों में गिरावट भी आई है। जानकारी के अनुसार जिले में किसानों की ओर से इस वर्ष करीब चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मटर लगाई गई थी। मगर समय पर बारिश न होने के कारण पैदावार कम रही। ऐसे में किसानों को उम्मीद है, कि उनकी फसल का सही दाम मंडी में मिलेगा। सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा का कहना है कि लोकल मटर का सही दाम मिलने की उम्मीद है। इन दिनों अन्य राज्यों से काफी मटर आ रही है। सोलन सब्जी मंडी में प्रत्येक वर्ष करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक मटर का व्यापार होता है। अब लोकल मटर आना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed