फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Local holidays declared for Arki, Kasauli, Kandaghat and Nalagarh subdivisions

Solan News: अर्की, कसौली, कंडाघाट और नालागढ़ उपमंडल के स्थानीय अवकाश घोषित

Tue, 10 Jan 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने वर्ष 2023 के लिए सोलन जिले के अर्की, कसौली, कंडाघाट और नालागढ़ उपमंडल के स्थानीय अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नालागढ़ उपमंडल में मेला पीर स्थान के अवसर पर 13 जनवरी को, मेला शीतला माता के अवसर पर 30 मई को स्थानीय अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

अर्की उपमंडल में बनिया देवी मेले के अवसर पर 15 मई को और सायर मेले के उपलक्ष्य पर 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। कसौली उपमंडल में माता मनसा देवी मेला धर्मपुर के अवसर पर 31 मार्च और माता चंडी मेले के अवसर पर 30 मई को स्थानीय अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार कंडाघाट उपमंडल में मेला सिद्ध बाबा, चायल के अवसर पर 13 जून को और मेला गुगामाड़ी, कंडाघाट के अवसर पर 08 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed