फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Little yogis displayed flexibility; 300 children gave a spectacular performance.

Solan News: नन्हे योगियों ने दिखाया लचीलापन, 300 बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में योग चैंपियनशिप का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दिल्ली पब्लिक स्मार्ट स्कूल न्यू नालागढ़ में हिमाचल योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 23वीं जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता हुई। इसमें सोलन जिले के विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 300 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे नन्हे योगियों ने कठिन योगासनों का ऐसा सहज प्रदर्शन किया कि दर्शक और अतिथि आश्चर्यचकित रह गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यातिथि किशोरी लाल और विशिष्ट अतिथि यादव किशोर गौतम की मौजूदगी में हुआ। विभिन्न आयु वर्गों (8-18 वर्ष) में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी लगन और शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। इसमें 8-10 आयु वर्ग की बालिकाओं में भूमिका ठाकुर और जय श्री और बालकों में अद्विक, शिवांश पटेल और विवान प्रथम रहे। 10-12 आयु वर्ग में अनाया, परिनीता और बालकों में हरीओम ने पहला स्थान हासिल किया। 12-14 आयु वर्ग में जनीषा, संघर्ष चंदेल और निशान डोगरा अव्वल रहे। 14-16 आयु वर्ग में नियति धीमान, विराज सैनी और विदित ठाकुर ने बाजी मारी। 16-18 आयु वर्ग में आतिश ठाकुर और संवि राणा प्रथम स्थान पर रहे। एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष आचार्य महेंद्र और अंतरराष्ट्रीय कोच रमन ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे अगले महीने ऊना में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व विधायक केएल ठाकुर और इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पंकज वशिष्ठ ने सभी विजेता बच्चों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed