फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Liquor shop opened under Anganwadi, women raised slogans

Solan News: आंगनबाड़ी के नीचे खोला शराब ठेका, महिलाओं ने की नारेबाजी

Sun, 20 Apr 2025 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के वार्ड-13 क्लीन में आंगनबाड़ी केंद्र की बिल्डिंग के धरातल फ्लोर में शराब ठेका खोलने का विरोध कर दिया। इसे लेकर लोगों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, महिलाओं ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में ठेका बंद न हुआ तो इसके लिए जन आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन नगर निगम उपमहापौर मीरा आनंद की अध्यक्षता में हुआ। वार्ड निवासी एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए शराब ठेके के पास पहुंचे। यहां पर लोगों ने ने कई प्रकार के आरोप भी लगाए। महिलाओं ने कहा कि आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी से वार्ड में शराब का ठेका ऐसी जगह खोला है जहां रेजिडेंशियल कॉलोनी के साथ-साथ आंगनबाड़ी, डिपो और प्राइमरी स्कूल भी है। लेकिन वार्डों में जगह-जगह शराब ठेके खोलना नशे को बढ़ाने का काम है। गुस्साई महिलाओं ने ये तक कह दिया कि उपायुक्त कार्यालय में भी शराब का ठेका खोल देना चाहिए। इस दौरान उपमहापौर ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की बजाए सरकार इसे बढ़ावा देने का काम कर रही है। आंगनबाड़ी के नीचे ही शराब का ठेका खोल दिया है। ऐसे में छोटे बच्चे क्या सीख कर जाएंगे यही से अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड में पहले ही युवा पीढ़ी के बुरे हाल हो गए हैं। चट्टे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी आ गई है। सिरिंज से नशे लिए जा रहे हैंं। इसे रोकने के लिए सरकार अभियान चला रही है। लेकिन इस तरह से शराब के ठेके खोलने से अभियान में भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मिलकर शराब ठेका बंद करवाने के बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान पुष्पा, मधु, आरती, मीना, सपना, विकास, कैलाश, दीलाराम, उमेश समेत 30 लोग मौजूद रहे।

पुलिस तैनाती पर गुस्साई उपमहापौर
उपमहापौर ने आरोप लगाया कि शराब का ठेका बंद करवाने के लिए विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। लेकिन प्रशासन की ओर से पुलिस की मौके पर की तैनाती गलत है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड में हो रही गतिविधियों पर विरोध कर रही थी। यहां पर कोई लड़ाई-झगड़े का माहौल भी नहीं था। उन्होंने पुलिस कर्मियों से आग्रह कि वे वार्ड में गश्त करे और अवांछित गतिविधियों पर नजर रखे।
विज्ञापन




उपमहापौर को ही नहीं पता कहा से मिली एनओसी
वार्ड के मुख्य रास्ते में ठेका खोलने के लिए एनओसी कहा से मिली है। इसका उपमहापौर भी कोई पता नहीं है। वहीं, वार्ड पार्षद होने पर भी उनके संज्ञान में ये नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सरेआम गुंडाराज अपनाया जा रहा है। 100 मीटर की नोटिफिकेशन तक को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article