{"_id":"67e2b5b9019cb1c6ad07477d","slug":"lines-of-devotees-lined-up-at-the-temple-of-mother-sheetla-in-parwanoo-solan-news-c-176-1-ssml1040-140367-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में मां शीतला के दर लगी भक्तों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में मां शीतला के दर लगी भक्तों की कतारें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दूसरे मंगलवार को बासड़े के मेले का भव्य आयोजन हुआ। माता शीतला के दर्शन व पूजा-अर्चना करने के लिए सोमवार देर रात 12:00 बजे से ही मंदिर के द्वार खोल दिए गए थे। सुबह होने तक माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगभग एक किलोमीटर से भी लंबी कतार लग गई। इस दौरान दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका व माता का आशीर्वाद लिया। बासड़े के पर्व वाले दिन मां शीतला को मीठे गुलगुले, पकौड़े, गुड से बने मीठे चावल, आलू की सब्जी व पुरी के बासी खाने का भोग चढ़ाया जाता है, जिसे प्रसाद के रूप में पूरा दिन भक्त खाते हैं। मान्यता है कि यहां पर पूजा के बाद प्रसाद खाने से शरीर के कई रोग मिट जाते हैं। खासकर बच्चों में होने वाले चिकनपॉक्स से भी मुक्ति मिलती है। हर साल होली के बाद बासड़ा मेले का आयोजन शुरू हो होता है जो यहां चार मंगलवार तक चलता है। बासड़े के इस मेले में हरियाणा और पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों व परवाणू, इसके आसपास की 12 पंचायतों के ग्रामीण मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।