{"_id":"681a1001b25a1173720dac10","slug":"light-rain-in-solan-city-weather-will-remain-bad-for-two-days-solan-news-c-176-1-ssml1040-143313-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन शहर में हल्की बारिश, दो दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन शहर में हल्की बारिश, दो दिन खराब रहेगा मौसम
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
सोलन। शहर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भी मौसम की आंख-मिचौनी जारी रही। सुबह के समय जहां हल्की धूप निकली, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई। इसमें करीब 1.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को जहां दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया, वहीं मंगलवार को दोपहर का तापमान 27 डिग्री पहुंच गया। गौर रहे कि बीते चार दिनों से सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी कमी आ रही है। साथ ही फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी बनी है। अब किसान बागवान बारिश बंद होते ही खेतों का रुख करेंगे। इसमें कई क्षेत्रों में टमाटर की फसल लगाना शुरू की जाएगी। जबकि जिन क्षेत्रों में फसल पहले से लगा दी गईं है, वहां पर उसकी गुड़ाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। उधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो तीन दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।