{"_id":"6a109302b980b7890501fa19","slug":"light-rain-brings-down-mercury-in-bbn-provides-partial-relief-from-scorching-heat-solan-news-c-176-1-ssml1044-169926-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में हल्की बारिश से लुढ़का पारा, तपती गर्मी से मिली आंशिक राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में हल्की बारिश से लुढ़का पारा, तपती गर्मी से मिली आंशिक राहत
विज्ञापन
बद्दी में बारिश के बाद गिली हुई सड़क- संवाद।
वीरवार के 43 डिग्री के मुकाबले शुक्रवार को 39 डिग्री पहुंचा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ (बीबीएन) में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं से क्षेत्रवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से आसमान से बरस रही आग के बीच शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जहां वीरवार को दिन का पारा 43 डिग्री तक जा पहुंचा था, वहीं शुक्रवार को यह लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सुबह बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ कुछ मिनटों के लिए बारिश की बूंदें गिरीं। इस बौछार के दौरान एक समय तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही दोबारा तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा पहुंचा। बीबीएन में पिछले कई दिनों से दिन के समय तापमान 40 डिग्री पार रहने के कारण दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। भीषण लू (हीट वेव) के चलते लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक सिर और चेहरे पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। लोग केवल सुबह और शाम के समय ही बाजारों में खरीदारी के लिए रुख कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी के बीच सबसे ज्यादा फजीहत स्कूली बच्चों की हो रही है। दोपहर के समय छुट्टी होने के कारण बच्चों को तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच घर लौटना पड़ रहा है, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए क्षेत्र के अभिभावकों ने एक बार फिर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूलों की समय सारणी में बदलाव की गुहार लगाई है।