फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lifting affected in Giri and Ashvini Khadd water schemes due to silt after contiuous rain for days in Solan and Dharampur

गिरि और अश्वनी पेयजल योजना में आई गाद

Wed, 12 Jan 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lifting affected in Giri and Ashvini Khadd water schemes due to silt after contiuous rain for days in Solan and Dharampur
Lifting affected in Giri and Ashvini Khadd water schemes due to silt after contiuous rain for days in Solan and Dharampur
सोलन। प्रदेश भर में बीते दिनों हुई बारिश के चलते गिरि और अश्वनी पेयजल योजना में गाद की समस्या से पानी लिफ्ट करने में परेशानी आ रही है। हालांकि विभाग ने रोजाना पानी लिफ्ट कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है लेकिन कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं बारिश में जल शक्ति विभाग को 70 लाख का नुकसान हुआ है। कई पंप हाउस में बारिश का पानी घुसने से मोटरों को नुकसान हुआ है। इसी के साथ कई जगह पानी के पाइप टूटने के मामले आए हैं। इन्हें विभाग ने दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन

कुमारहट्टी, धर्मपुर आदि क्षेत्रों की प्यास बुझाने के लिए गिरि पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग की जाती है। शहर को अश्वनी पेयजल योजना से भी जोड़ा गया है। इन दोनों स्कीमों में बीते दिनों हुई बारिश के बाद गाद की समस्या आ रही है। जल शक्ति विभाग रोजाना दोनों योजनाओं से 85 फीसदी पानी लिफ्ट कर रहा है। गिरि योजना में पानी फिल्टर करने की सुविधा है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत शर्मा ने बताया कि लोगों को पेयजल किल्लत से न जूझना पड़े, इसके लिए प्लान तैयार किया है। अश्वनी और गिरि पेयजल योजना में गाद की समस्या आ रही है। रोज 85 फीसदी पानी की लिफ्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश से टूटे पाइप को दुरुस्त करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में पानी सातवें दिन मिल रही सप्लाई
जल शक्ति विभाग के उपमंडल धर्मपुर में सातवें दिन लोगों को पानी की सप्लाई मिल रही है। बीते सप्ताह में पांचवें दिन पानी की सप्लाई लोगों को दी जा रही थी। गिरि योजना से पानी लिफ्टिंग में आई दिक्कत से सप्लाई में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed