फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   leprod terr in arki

अर्की के कई गांवों में तेंदुए का आतंक

Fri, 01 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 01 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
leprod terr in arki
उपमंडल के बसंतपुर, कशलोग और हनुमान बड़ोग में एक महीने से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इस कारण ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए है। - फोटो : demo pic

उपमंडल के बसंतपुर, कशलोग और हनुमान बड़ोग में एक महीने से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इस कारण ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए है। लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पंचायत बसंतपुर के हरथु गांव में तेंदुआ अधिक सक्रिय है। पंचायत के उपप्रधान मनोज ठाकुर ने बताया कि गत सप्ताह इस गांव के हरीराम अपनी घासनी में पशुओं को चरा रहे थे तो उसी समय तेंदुए मवेशियों पर हमला बोल दिया था। इस हमले में उनकी बछड़ी बुरी तरह घायल हो गई और इस बछड़ी की हालत इतनी दयनीय है कि उसके बचने की आस बहुत कम है। तेंदुए ने इसी गांव के कमलचंद के घर के आंगन में खूंटे से बंधी एक और मवेशी पर हमला किया है।

विज्ञापन


रात को जब सारे घरवाले अपने घर में टेलीविजन देख रहे थे तो उस वक्त इसने उनकी बछड़ी को मार खाया। मनोज ने बताया कि शुक्रवार को उनके गांव का एक युवक प्रकाश जब अपनी मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था तो ये तेंदुआ उनके रास्ते के आ गया। प्रकाश ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण उसकी आवाज सुनकर बचाव के लिए दौड़े। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। शनिवार रात को फिर से इस तेंदुए को गांव में घूमते हुए देखा गया। तेंदुए की दहशत से भयभीत सभी ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि वे जल्दी से जल्दी इस तेंदुए को पकड़कर उन्हें इसके कोहराम से बचाएं।
विज्ञापन


डीएफओ आरएस जसवाल ने बताया कि उनके पास इस बारे कई गांवों से शिकायत आई हैं। आरओ अर्की प्रीती और  आरओ दाडला पुष्पराज को आदेश कर दिए हैं। वे एक दो दिन के अंदर ही उक्त गांव में पिंजरा लगवा देंगे और जल्दी ही सभी ग्रामीणों को इसके भय से छुटकारा दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed