फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leopard terror grips several villages in Baraili Panchayat, leaving people terrified

Solan News: बरायली पंचायत के कई गांवों में तेंदुए की दशहत, लोग सहमे

Tue, 06 Jan 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग से लगाई पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र की बरायली पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों में इन दिनों तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। क्षेत्र के डवारु, ककेड़, श्मेली, स्तोटी और बुडम गांवों में बीते एक सप्ताह से तेंदुआ लगातार रिहायशी इलाकों के पास देखा जा रहा है। जंगली जानवर की सक्रियता के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं और अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में श्मेली गांव में तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। इसके बाद डवारु गांव के पास खेतों में भी तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया। तेंदुए की इस बढ़ती सक्रियता से उन स्कूली बच्चों और राहगीरों में भारी डर है, जो सुबह और शाम के समय पैदल दाड़लाघाट की ओर आते-जाते हैं। तेंदुए के खौफ के बीच ग्रामीण पवन कुमार, मदन शर्मा, जयप्रकाश और वीरेंद्र शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों पर तुरंत पिंजरा लगाया जाए ताकि किसी बड़े हादसे या जनहानि को टाला जा सके।


वन विभाग की हिदायत, अकेले न निकलें बाहर
उधर, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन क्षेत्र अधिकारी सुदर्शन सिंह ने अपील की है कि लोग सुबह और शाम के समय अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को भी अकेले न भेजें। उन्होंने आश्वासन दिया है कि विभाग जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed