{"_id":"6aa40a4333c4fa27b6073fae","slug":"leopard-and-python-terror-in-baddu-village-people-hesitant-to-venture-into-fields-and-forests-solan-news-c-176-1-ssml1041-178742-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बड्ड़ू गांव में तेंदुए और अजगर की दहशत, खेतों और जंगल जाने से कतरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बड्ड़ू गांव में तेंदुए और अजगर की दहशत, खेतों और जंगल जाने से कतरा रहे लोग
Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर क्षेत्र के बड्डू गांव में तेंदुए और विशालकाय अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के आसपास लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियां सामने आने से लोगों दहशत है। स्थिति यह है कि डर के कारण ग्रामीण खेतों में काम करने और जंगल से घास लाने या बकरियां चराने जाने से भी कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते दिनों तेंदुए ने गांव में एक कुत्ते पर हमला कर दिया था। हालांकि, कुत्ता भागकर लोगों के बीच पहुंच गया, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती रात भी उनके घर के पास तेंदुआ घूम रहा था। कुत्तों के लगातार भौंकने पर जब लोग बाहर निकले तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
वहीं, वीरवार शाम को गांव में एक बड़ा अजगर भी देखा गया, जो बाद में झाड़ियों में गायब हो गया। एक ही इलाके में तेंदुए और अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। वार्ड सदस्य विमला देवी और रोशनी देवी ने चिंता जताते हुए कहा कि अब केवल जंगल ही नहीं, बल्कि अपने खेतों में जाने से भी डर लग रहा है। गांव से रोजाना छोटे बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले महीने भी पास के धूहर गांव में तेंदुए ने आतंक मचाते हुए करीब 15 बकरियों को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद चमदार गांव में भी तेंदुए की हलचल देखी गई थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां एक सप्ताह तक पिंजरा लगाया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए बड्डू गांव के पास पिंजरा लगाया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।