फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lecturers agitates over not announcing promotion list

पदोन्नति सूची जारी न होने पर भड़का प्राध्यापक संघ

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की पदोन्नति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसे लेकर प्राध्यापक संघ में रोष पनपने लगा है। आलम यह है कि प्रदेश के लगभग 500 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिना मुखिया के चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्राध्यापक संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, राज्य कानूनी सलाहकार डॉ. एसके शर्मा, राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारी डॉ. रणजीत वर्मा, रजनीश राणा, राज कुमार पराशर जिलाध्यक्ष जिला सोलन इकाई चंद्र देव ठाकुर, महासचिव विनोद चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश कमल, वित्त सचिव सुशील शर्मा, जिला एक्शन कमेटी के चेयरमैन कमल वर्मा ,मुख्य सलाहकार भूपेंद्र शर्मा, भूपेश गुलेरिया, संजीव कौशल, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, संजीव कौशल, विजय कुमार, लोकेश गुप्ता आदि जिला पदाधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विभागीय अधिकारियों के समय पर स्पष्ट निर्णय नहीं लेने के कारण पिछले दो वर्षों से प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची जारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पिछली पदोन्नति सूची नवंबर 2018 में जारी की गई थी। प्रधानाचार्यों के लगभग 500 पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे ही रहे तो प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी। प्राध्यापक संघ का शिष्टमंडल शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed