फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Kalka-Shimla NH near Sanvara traffic stopped in the evening for 15 minutes

सपरून चौक और सनवारा टोल पर जाम, रास्ते से लौटे पर्यटक

Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Land slide on Kalka-Shimla NH near Sanvara traffic stopped in the evening for 15 minutes
सोलन सपरून चौके के समीप लगा वाहनों का जाम। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कोरोना बंदिशों के बीच कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर फिर एक बार वाहनों का हुजूम देखने को मिला है। सपरून चौक और सनवारा टोल प्लाजा पर दिन भर दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। जाम टोल प्लाजा पर लंबा जाम होने से रास्ते से ही पर्यटकों ने वापसी कर ली।
विज्ञापन

साथ ही रेल फ्लाईओवर पर पहाड़ी से पत्थर आने के बाद ट्रैफिक जाबली से दूसरी लेन में बदला गया है। इसके चलते यहां भी जाम की स्थिति बनी रही। कसौली-धर्मपुर सड़क पर भी यही हाल दिनभर बना रहा। हालांकि हाईवे और कसौली-धर्मपुर पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

मानसून का प्रकोप कम होने के बाद वीकेंड पर बाहरी राज्यों के लोगों ने हिमाचल का रुख किया। शनिवार और रविवार को हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। रविवार को अंडरपास ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते सपरून चौक पर कालका से शिमला और शिमला से कालका जाने वाले वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैफिक को निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज से चलाया गया। अंडरपास ब्रिज से शिमला से परवाणू की ओर जाने वाले वाहनों को भेजा गया। सनवारा टोल पर आईटी व्यवस्था ठीक नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को सनवारा टोल को पार करने के लिए लगभग आधा घंटे से ज्यादा का समय लगा है।
दूसरी लेन में पहुंचे पत्थर
कालका-शिमला एनएच पर लोगों को रविवार को जाम से जूझना पड़ा। पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ी है। रेल फ्लाईओवर पर रविवार करीब चार बजे बड़े-बड़े पत्थर गिरे। पत्थर गिरने के बाद जाबली से रेल फ्लाईओवर तक सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ी वाली लेन को बंद करना पड़ा। कई वाहनों को तीन किलोमीटर वापस जाकर दूसरी लेन से शिमला की ओर आना पड़ा।

कसौली रहा पर्यटकों से गुलजार
वीकेंड पर पर्यटन क्षेत्र कसौली पर्यटकों से गुलजार रहा। दिन भर पर्यटक कसौली की वादियों में मस्ती करते दिखाई दिए। कोविड नियमों की अवहेलना न हो, कसौली पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। कसौली में पर्यटकों की संख्या अधिक होने से जाम भी लगा। धर्मपुर से कसौली पहुंचने में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लगा। इस कारण कई निजी बसों के रूट भी फेल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed