फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Kalka-Shimla NH near Rabaun become threat in locality

कालका-शिमला एनएच पर दीवार तोड़ घर में घुसा मलबा

Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर सोलन बाईपास पर रबौन में मलबा दीवार तोड़ घर में घुस गया। इस कारण मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली के खंभे को नुकसान पहुंचा है। हादसा शनिवार सुबह करीब पौने चार बजे पेश आया। जोर की आवाज सुन लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल गए। गनीमत यह रही कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रबौन में सड़क को फोरलेन में तबदील करने के लिए भवनों का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद हाल ही में भवन को मालिक ने तोड़ा। फोरलेन निर्माता कंपनी ने डंगा तक नहीं लगाया। भवनों को तोड़नेे के बाद मलबा वहीं पड़ा रह गया। अब यह बारिश के बाद खिसकना शुरू हुआ और शनिवार को घर में चला गया। इस मलबे के खिसकने से अन्य घरों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव अरोड़ा ने बताया कि मलबे के कारण उनको खासा नुकसान हुआ है। भवन को तोड़ने के बाद किसी ने यहां नहीं देखा जिस कारण मिट्टी खिसकी है और नुकसान हुआ। सोलन के उपमंउलाधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। डंगा लगाने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed