फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Kalka Shimla NH near Kandaghat, 2km long jam on the road

कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप दरका पहाड़

Wed, 21 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Land slide on Kalka Shimla NH near Kandaghat, 2km long jam on the road
कंडाघाट के समीप लगते डेढ़घराट में पहाड़ी दरकने के बाद मलबा हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर बुधवार सुबह डेढ़घराट में अचानक पहाड़ से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे और पत्थर से लोगों को दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। गनीमत रही कि पहाड़ पर से पत्थरों को आता देख वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। इससे कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माता कंपनी ने तुरंत मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कंपनी के कर्मियों ने जब तक सड़क को सुचारु किया, सड़क के दोनों ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कंडाघाट के डेढ़घराट में बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। इसके बाद फोरलेन निर्माता कंपनी के कर्मियों ने तुरंत सड़क पर से पत्थर और मलबा हटाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पांच पर सोलन से कैथलीघाट के बीच सड़क को दूसरे चरण में फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। इस बीच भी बड़े-बड़े पहाड़ों पर जेसीबी का पीला पंजा चला है। यह पहाड़ कटिंग से कमजोर पड़ गए हैं। बारिश के बाद इन पहाड़ियों से मलबा आना शुरू हो जाता है जिस कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
तंबू मोड़ और सनवारा में भी गिरे पत्थर
मंगलवार देर शाम बारिश के रुकने के बाद तंबू मोड और सनवारा में भी पत्थर गिर गए। इसके चलते कुछ देर के लिए एहतियात के तौर पर वाहनों को दूसरी लेन में डायवर्ट करना पड़ा। बारिश के बीच ही फोरलेन कंपनी की टीमों ने इन जगहों पर गिरे पत्थर और मलबे को सड़क से हटाकर सुचारु किया। लोगों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ों के दरकने के बाद लोग पहाड़ की तरफ वाली लेन से डरकर निकल रहे हैं।

तुरंत हटाया गया मलबा
डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ से मलबा आने के बाद थोड़ी देर के लिए जाम की समस्या बनी थी। फोरलेन निर्माता कंपनी ने तुरंत मशीनें लगाकर मलबे को हटाकर एनएच को सुचारु किया। पुलिस टीम को भी मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed