फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lakshmibai House stood first in the sports competition.

Solan News: खेलकूद प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई सदन प्रथम

Sun, 28 Jun 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lakshmibai House stood first in the sports competition.
बैग फ्री दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों में भाग लेते राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ध
धुंदन स्कूल में बैग फ्री दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शनिवार को बैग फ्री दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की। बैग फ्री दिवस के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर और स्पून रेस आयोजित की गई, जबकि वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत सदनवार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्मीबाई सदन ने प्रथम तथा कलाम सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा एवं उप प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य महेंद्र पाल, प्रवक्ता भौतिकी भारतेंदु भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed