{"_id":"616874673a90a4186c56591e","slug":"lady-strangulated-to-death-in-kumarhatti-under-suspicious-circumstances-solan-news-sml3872012132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारहट्टी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
Lady strangulated to death in Kumarhatti under suspicious circumstances
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले के कुमारहट्टी में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गर्दन पर रस्सी के दबाव के निशान पाए गए हैं। पुलिस प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या मान रही है। इसके बावजूद स्टेट फोरेंसिक लैब जुन्गा से विशेष टीम ने मौके का दौरा किया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने शव के आसपास साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच के बाद महिला की मौत का खुलासा होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को धर्मपुर थाना की चौकी डगशाई में पुलिस को सूचना मिली की कुमारहट्टी के पास एक महिला ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर धर्मपुर थाना के प्रभारी राकेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर देखा कि सपना निवासी सेम डूंगरा, पलेठी, चमोली, उत्तराखंड का शव फर्श पर गिरा है जबकि उसका पति दूसरे कमरा में बैठा था।
प्राथमिक जांच में पाया कि मृतका के गले में रस्सी से खिंचने और दबाव के निशान हैं। कुछ सामान संदिग्ध अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर स्टेट फोरेंसिक लैब जुन्गा से टीम को बुलाया। जुन्गा से दो सदस्यीय टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने शव के आसपास से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की मौत फंदा लगाने से हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।