फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lady in Kajyara village of Arki got injured in random fire while working in cow shed

गोशाला में काम कर रही महिला गोली लगने से घायल

Fri, 24 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lady in Kajyara village of Arki got injured in random fire while working in cow shed
Lady in Kajyara village of Arki got injured in random fire while working in cow shed
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के कज्यारा गांव की एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ गोशाला में पशुओं को घास डालने गई थी। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई और महिला के हाथ पर गोली लग गई। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रजनी देवी पत्नी बेलीराम ठाकुर गांव कज्यारा डाकघर दानोघाट ने पुलिस को शिकायत दी है कि जब वह अपनी गोशाला में बेटी के साथ पशुओं को घास डालने गई थी। पशुओं को घास डालने के बाद उसने गोशाला का दरवाजा बंद किया। उसी समय गोली के चलने की आवाज आई और गोली महिला के हाथ के आर-पार हो गई। गनीमत रही कि गोली महिला के शरीर के अन्य अंगों पर नहीं लगी। इसके बाद बेटी ने गांव के लोगों को मौके पर बुलाया और उसे प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

डीएसपी प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बंदूक चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी है। उन्होंने आसपास के बंदूकधारियों को लाइसेंस और बंदूक दिखाने के आदेश जारी किए हैं।

Lady in Kajyara village of Arki got injured in random fire while working in cow shed

Lady in Kajyara village of Arki got injured in random fire while working in cow shed

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed