{"_id":"6148c2ed8ebc3e68a5057b4e","slug":"lady-cheated-rupees-3-lakhs-on-pretext-of-lottery-worth-25-lakhs-in-ramshehar-s-sarsa-village-solan-news-sml384508892","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की लॉटरी का झांसा युवती से तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की लॉटरी का झांसा युवती से तीन लाख ठगे
विज्ञापन
Lady cheated rupees 3 lakhs on pretext of lottery worth 25 lakhs in Ramshehar's Sarsa village
बद्दी (सोलन)। रामशहर तहसील की सरसा गांव की एक 24 वर्षीय युवती के साथ लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी सामने आई है। युवती को तीन लाख चार हजार 344 रुपये की चपत लगी है। युवती पहले अपने बैंक खाते से शातिरों के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करती रही।
जब उसका अपना खाता खाली हो गया तो उसने अपने पिता के खाते से भी पैसे डाल दिए। पैसे डालने के बाद भी उसे लॉटरी का पैसा नहीं मिला। अब जिस फोन से उसे फोन आते थे, वे भी बंद हो गए हैं। पुलिस ने युवती के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला नालागढ़ के लोहारघाट डाकखाने के तहत सरसा गांव में सामने आया है। 24 वर्षीय युवती सीमा गांव की एक शिक्षित युवती है। गांव में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करती है लेकिन खुद धोखाधड़ी का शिकार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को उसे व्हाट्सएप पर एक कॉल आई जिसमें उससे उसका नाम पूछा गया। उसे बताया गया कि उसकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। इसक बाद शातिरों ने उसे कुछ पैसा जमा करवाने के लिए कहा।
युवती ने गूगलपे से उसी व्हाट्सएप नंबर पर पहले 37 हजार, दूसरे नंबर पर सात हजार 344 रुपये भेज दिए। 12 सितंबर को पांच हजार, 14 सितंबर को 50 हजार, 15 सितंबर को 25 हजार डाल दिए। अपने पैसे खत्म होने पर अपने पिता के खाते से 40 हजार भी डाल दिए।
युवती ने पुलिस को बताया कि दो मोबाइल नंबरों से उसे काल कर शातिरों ने 3 लाख 4 हजार 344 रुपये हड़प लिए। इसके बाद वे फोन नंबर ही बंद कर दिए। पुलिस ने युवती के बयान पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।