फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ladies to avail free bus facility from sunrise to sunset on Bhaidooj in Solan distt

बहनों के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगी फ्री बस सुविधा

Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ladies to avail free bus facility from sunrise to sunset on Bhaidooj in Solan distt
सोलन बाजार में भाई दूज के लिए रूमाल खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। त्योहारों को लेकर पथ परिवहन निगम की मुस्तैदी विश्वकर्मा दिवस और भाईदूज पर भी देखने को मिली। दिवाली पर पांच बजे तक लोगों को सुविधा देने के बाद शुक्रवार सुबह से ही पूजा करने के बाद निगम ने लोगों को सुविधा देना शुरू कर दी। लोगों को भी इससे काफी राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सड़कों पर निजी बस सुविधा कम होने से एचआरटीसी ने मोर्चा संभाला। हालांकि लंबे रूट की इक्का-दुक्का ही सवारी मिली। इन रूटों पर सवारी नहीं मिलने के कारण ये बसें बाहरी राज्यों से नहीं चल पाई हैं।
विज्ञापन

निगम ने भाईदूज पर रूटों पर चलाने का निर्णय लिया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। भाईदूज पर बहनों को मुफ्त सफर करवाने के लिए भी निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। बहनों को सूर्योदय से सूर्यास्त तक बसों में फ्री सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन शुगल सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर पहले ही योजना तैयार की गई थी और उसी के मुताबिक कार्य किया गया। विश्वकर्मा दिवस पर सुबह से ही सुविधा लोगों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed