फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Labourers-farmers stage protest against new farm laws at Nalagarh

नए कृषि बिल के विरोध में किसानों का नालागढ़ में प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नए कृषि बिल के विरोध में नालागढ़ में किसानों ने रैली निकाली और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद में एक दर्जन वाहनों से किसान दिल्ली किसान आंदोलन के लिए रवाना हुए। किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह बावा, गुरचरण सिंह चन्नी, चरणजीत सिंह, सुरमुख सिंह, कर्मजीत सिंह, श्याम लाल, सरवन सिंह, रणजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जगतार सिंह, कुलवंत सिंह, महेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार दर्जन किसान नालागढ़ के रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

वहां से जलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और वहां पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए किसान मजदूर सघंर्ष समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह बावा ने कहा कि सरकार इन सभी कानूनों को वापस ले। अगर सरकार कोई कानून बनाना ही चाहती है तो किसान को साथ लेकर बनाया जाए। किसानों को लेकर कोई कानून बनाने की जरूरत नहीं है। समर्थन मूल्य समाप्त करने जरूरत नहीं है। अगर समर्थन मूल्य समाप्त हो गया तो किसान का उत्पाद नहीं बिकेगा। उन्होंने बताया कि चार दर्जन किसान दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुए है जो किसानो की मदद करेंगे। किसान गुर चरण सिंह चन्नी ने कहा कि पिछले वर्ष किसानों की मक्की की फसल 2100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से घर से उठा ली थी लेकिन इस वर्ष पंजाब के मंडियों में एक हजार प्रति क्विंटल से भी कम रेट मिला है। उन्होंने जमाखोरी पूरी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed