फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kurgal team became cricket champion by defeating Tanaji

Solan News: टानाजी को हराकर कुरगल की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

Sun, 28 Dec 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kurgal team became cricket champion by defeating Tanaji
टिक्कर टानाजी में क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
प्रतियोगिता की विजेता टीम को मिले 41 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, 56 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत रहेड के टिक्कर टानाजी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में कुरगल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टानाजी की टीम को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुख्यातिथि ने 41 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की कुल 56 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में कुरगल की टीम विजेता रही, जबकि टानाजी की टीम को उपविजेता संतोष करना पड़ा। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अनिल रांटा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्हें 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इस अवसर पर आयोजन समिति के शिवांग ठाकुर, आकाश वर्मा, सिद्धांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

नशे से दूर रहें युवा
कार्यक्रम में सोलन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल सचिव नवल ठाकुर और कंडाघाट मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलम शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने क्रिकेट कमेटी को सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। अपने संबोधन में नवल ठाकुर ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed