फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar hospital not provided ambulance facility till 6 years

अस्पताल को छह साल से नहीं मिली एंबुलेंस सुविधा

Thu, 03 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। विकास सभा कुनिहार ने ऑनलाइन बैठक की जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने की। इस दौरान सभा सदस्यों ने जनहित की मांगों की अनदेखी पर रोष जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनहित की मांगों को अरसे से अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास सभा पिछले छह साल से कुनिहार सीएचसी के लिए 108 एंबुलेंस की मांग कर रही है लेकिन इसकी सुनवाई आज तक नहीं हो पाई जबकि स्वास्थ्य मंत्री जिले से हैं। सभा के सदस्य भागमल तनवर, जगदीश ठाकुर, बाबूराम तनवर, सुभाष ठाकुर, देवीराम मेहता, हरिराम ठाकुर, संजय राघव, ओम प्रकाश ठाकुर, संजय शर्मा, बलवीर चौधरी, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, जगतराम बैंस, नारायण सिंह, गोविंद ठाकुर ने बताया कि कुनिहार के साथ लगती 12 से 13 पंचायतें कुनिहार अस्पताल पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

2019 में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कुनिहार में अटल विद्या केंद्र खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी जिसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। कुनिहार क्षेत्र की कोठी घाटी में 29 बीघा जमीन का चयन अटल विद्या केंद्र विद्यालय के लिए किया है लेकिन धरातल पर आज भी कोई कार्य नजर नहीं आ रहा। विकास सभा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि सिविल अस्पताल कुनिहार में 108 एंबुलेंस सहित मांगों को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed