फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kritika's team was the winner in tug of war.Payal Thakur won in 400 meter race

Solan News: रस्साकशी में कृतिका की टीम रही विजेता 400 मीटर दौड़ में पायल ठाकुर ने मारी बाजी

Fri, 14 Feb 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आयोजित 100 मीटर की दौड़ में लड़कियों में दीपाली शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि पायल ठाकुर दूसरे और पायल तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में आदित्य मेहता पहले आदित्य पंवर दूसरे और सरवन तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 200 मीटर की दौड़ में लड़कियों में दीपाली शर्मा पहले, पायल ठाकुर दूसरे और पायल तीसरे स्थान पर रही। रिले रेस की 400 मीटर में लड़कियों में पायल ठाकुर पहले, कृतिका दूसरे और दिया तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में लड़कियों में रजनी पहले, पायल दूसरे व पायल ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में विवेक, जपजी, चंदन ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद में दीपाली शर्मा और लड़कों में नकुल पहले स्थान पर रहे। लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में कृतिका ठाकुर की टीम ने रजनी की टीम को हराकर विजय हासिल की। इसके अलावा लड़कों में बीकॉम ने बीए की टीम को हराकर विजय हासिल की। खेल अधिकारी अलका, ऋतिक वर्मा, गोल्डी और खेल कमेटी के समन्वयक डॉ. हरिंद्र लाल की देखरेख में इन प्रतियोगिताओं को करवाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक समेत 250 विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed