फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   knife attack

बेटी को तंग करने का विरोध किया तो घोंप दिया चाकू

Thu, 12 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 12 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
knife attack
कॉलेज से आ रही बेटी को तंग करने वाले गुंडे की शिकायत पुलिस स्टेशन कालका में करना एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा। - फोटो : Demo Pic

कॉलेज से आ रही बेटी को तंग करने वाले गुंडे की शिकायत पुलिस स्टेशन कालका में करना एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा। गुस्साया गुंडा नशे में धुत्त होकर शिकायतकर्ता के घर उसकी बेटी पर कातिलाना हमला करने के नीयत से घुस आया। विरोध जताया तो गुंडे ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी पर चाकू से वार कर दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

 
शोर गुल सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। इससे पहले की गुंडा फरार होता लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर नजरबंद कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में लड़की के पिता को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी युवक लाभ सिंह निवासी मधाला के खिलाफ अवैध रूप से घर में प्रवेश करने, चाकू से जख्मी करने, लड़की से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के तहत धारा 452, 324, 354 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बरोटीवाला थाना के तहत मधाला के इस आरोपी नशेड़ी युवक ने एक  रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर में घुुसकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की बेटी बुधवार को कॉलेज में बीएससी फाइनल का एग्जाम देने गई थी। कॉलेज में गुंडा इसे परेशान करने लगा। इस पर पिता ने कालका थाना में इसकी शिकायत की। बुधवार रात के समय यह नशेड़ी युवक भाग सिंह के घर चाकू के साथ करीब 9.30 बजे घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़की के पिता के सामने आने पर आरोपी युवक ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। इसमें लड़की के  प‌िता को चोटें आई हैं। इस बीच घर के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने युवक के मौकेे से भागने से पहले ही उसे दबोच लिया। बरोटीलावा पुलिस थाना को इसकी सूचना देने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


बहस के बाद साथी
पर चाकू से हमला
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत नंगरपुर गांव में चाकू के वार से एक प्रवासी को गंभीर चोटें आई हैं। ईंट के भट्टे पर काम करने वाले एक प्रवासी रमेश (40) पुत्र चिरौंजी मूल निवासी बदायू यूपी ने शराब के नशे में बुधवार रात करीब 9.30 बजे अपने साथी कामगार धर्मवीर (45) पुत्र राम विलास मूल निवासी बदायु को हलकी बहस के बाद पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी रमेश घटना स्थल से फरार हो गया।  गंभीरावस्था में घायल को पीजीआई रेफर किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार की सुबह बद्दी बस स्टैंड पर यूपी के लिए बस में भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रास्ता मामला दर्ज कर लिया है। घायल प्रवासी धर्मवीर का मेडिकल करवाने व बयान दर्ज होने के बाद मामले में अन्य गंभीर धाराओं को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed