फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kishor Yoga Academy Receives Indian Inspirational Award

Solan News: किशोर योगा अकादमी को मिला इंडियन इंस्पिरेशनल अवॉर्ड

Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kishor Yoga Academy Receives Indian Inspirational Award
इंडियन इंस्पिरेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुई किशोर योगा अकादमी। स्त्रोत:अकादमी
स्वास्थ्य, शिक्षा और वेलनेस के क्षेत्र में किया है बेहतर योगदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी स्थित किशोर योगा अकादमी को स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा और वेलनेस के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित इंडियन इंस्पिरेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो जनकल्याण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अथक प्रयास करते हैं। पिछले तीन वर्षों से अकादमी योग, प्राणायाम, ध्यान और प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देकर लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके संस्थापक योगाचार्य डॉ. किशोर ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाई है। ज्ञान उदय फाउंडेशन ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किशोर योगा अकादमी की उत्कृष्ट सेवाओं और प्रभावी उपलब्धियों को मान्यता देते हुए, इसके संचालक डॉ. किशोर ठाकुर को इंडियन इंस्पिरेशनल अवॉर्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed