फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kisan Sabha surrounded the APMC office over pending payments.

Solan News: किसान सभा ने बकाया भुगतान को लेकर एपीएमसी कार्यालय घेरा

Thu, 24 Sep 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कमीशन एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों की बकाया राशि जल्द वसूलने की मांग
विज्ञापन

टमाटर समेत कृषि उपज की खरीद क्रेट या पेटी के बजाय प्रति किलोग्राम दर पर की जाए
मंडियों में डिजिटल स्क्रीन लगाकर दैनिक भाव, नीलामी और कटौतियों का ब्योरा सार्वजनिक हो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल किसान सभा सोलन ने किसानों के बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर एपीएमसी सचिव सोलन के कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। किसान सभा ने मांग की कि मंडियों में बिक चुके सेब की बकाया राशि सेब उत्पादकों को तत्काल जारी की जाए। संगठन ने कहा कि भुगतान के लिए किसानों को परेशान करना और उनकी मेहनत की कमाई लंबे समय तक रोकना स्वीकार्य नहीं है।
किसान सभा ने भुगतान में डिफॉल्ट करने वाले कमीशन एजेंटों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने तथा किसानों की बकाया राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने टमाटर और अन्य कृषि उत्पादों की खरीद क्रेट या पेटी के बजाय प्रति किलोग्राम दर पर करने की मांग भी उठाई। किसान सभा ने प्रत्येक मंडी में डिजिटल स्क्रीन लगाने की मांग की, जिन पर दैनिक भाव, न्यूनतम और अधिकतम दर, नीलामी का ब्योरा और लागू कटौतियों की जानकारी प्रदर्शित की जाए। इसके अलावा वाकनाघाट मंडी में खरीदारों को आमंत्रित कर खुली बोली शुरू करने और किसानों की उपज पर अनधिकृत कटौती रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन ने सोलन में टमाटर और लहसुन आधारित बड़ा प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की मांग भी उठाई। घेराव में जिला अध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा, सचिव अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीतीश ठाकुर, सोलन ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर मेहता समेत विकास ठाकुर, केशव ठाकुर, रविकांत, सुमन, विक्की और अन्य सदस्य मौजूद रहे। हिमाचल किसान सभा ने कहा कि यदि किसानों का बकाया भुगतान जल्द जारी नहीं किया गया और भुगतान में डिफॉल्ट करने वाले कमीशन एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed