{"_id":"6a4d092ee77a0a91db0a4917","slug":"keep-a-close-watch-on-maize-and-apple-crops-during-the-rains-solan-news-c-176-1-ssml1040-173435-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश में मक्की और सेब की फसलों पर रखें विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश में मक्की और सेब की फसलों पर रखें विशेष नजर
विज्ञापन
जिले में पांच दिन हल्की और मध्यम बारिश के आसार
नौणी विवि ने जलभराव, रोग और कीटनाशक छिड़काव को लेकर जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के मौसम विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग ने जिले के किसानों के लिए पांच दिनों का कृषि मौसम विज्ञान बुलेटिन जारी किया है। 7 से 11 जुलाई तक जिले में मौसम परिवर्तनशील रहने और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
फिलहाल जिले के लिए कोई गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। संभावित वर्षा को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक फसलों की सिंचाई स्थगित रखें। खेतों में जलभराव और मिट्टी के कटाव से बचाव के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था करें तथा नालियों और घासयुक्त जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई करें। इसके अलावा भारी बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका को देखते हुए नदी, खड्डों और अन्य निचले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मक्का और सेब की फसलों पर विशेष नजर रखें
विशेषज्ञों ने कहा है कि खेतों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि जलभराव से मक्का की नवोदित फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं वातावरण में बढ़ी नमी के कारण सेब के बागानों में स्कैब और अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग का खतरा बढ़ सकता है। लगातार बादल छाए रहने की स्थिति में फिलहाल कीटनाशकों का छिड़काव न करने की सलाह दी गई है। इसके बजाय पेड़ों की निचली टहनियों की छंटाई कर वायु संचार बेहतर बनाए रखें।
विज्ञापन
टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च की भी करें निगरानी
विशेषज्ञों ने टमाटर के पौधों को गिरने से बचाने के लिए उन्हें लकड़ी का सहारा देने की सलाह दी है। भूमि जनित रोगों से बचाव के लिए पौधों की निचली पत्तियों को जमीन से 10 से 15 सेंटीमीटर ऊपर तक हटा दें। खीरा तथा अन्य लौकीवर्गीय फसलों में जड़ सड़न से बचाव के लिए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें। वहीं शिमला मिर्च की फसल में सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग की नियमित निगरानी करने और संक्रमित पत्तियों को तुरंत नष्ट करने की सलाह दी गई है।