{"_id":"574d69db4f1c1b7707109204","slug":"kasuali-under-yelo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली में लगेगी येलो लाइन, उल्लंघन किया तो 1000 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली में लगेगी येलो लाइन, उल्लंघन किया तो 1000 का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 31 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों और स्थानीय लोगों पर पर्यटन नगरी कसौली में अब वाहन पार्किंग के लिए येलो लाइन की शर्त लग गई है।
- फोटो : Demo Pic
सैलानियों और स्थानीय लोगों पर पर्यटन नगरी कसौली में अब वाहन पार्किंग के लिए येलो लाइन की शर्त लग गई है। वाहनों को येलो लाइन के भीतर ही पार्क करना होगा। अन्यथा वाहन मालिकों को एक हजार रुपये तक चालान के रूप में चुकाने पड़ सकते हैं। छावनी परिषद ने यह रूल लागू कर दिया है। पूरे शहर में येलो लाइन खींची जा रही है। बेतरतीब ढंग से पार्क वाहनों के चलते जाम की समस्या से निपटने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन
पार्किंग न होने से पर्यटन नगरी में बेतरतीब वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इससे न केवल सैलानियों बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। येलो लाइन लगने से करीब 200 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। वर्तमान में ऐसी कोई शर्त नहीं है।
विज्ञापन
टूरिस्ट पीक सीजन में तो सैलानियों को घंटो जाम में फंसना पड़ता है। कसौली छावनी प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में यलो लाइन खींचकर स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं और शहर में क्राइस्ट चर्च चौक सहित खाड़ी आश्रम दुकान, पुलिस बूथ, पाइन माल रोड, ध्यानचंद चौक के पास और अप्पर माल रोड पर येलो लाइन लगा दी है। लोअर मालरोड पर भी जल्द येलो लाइन लगाई जाएगी। छावनी के नवनियुक्त सीईओ अनुज गोयल के मुताबिक शहर में येलो लाइन लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। अब यह व्यवस्था लागू होने जा रही है।
विज्ञापन
दो हिस्सों में लगेगा जुर्माना राशि
छावनी के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि शहर में बेतरतीब वाहन खड़े होने पर छावनी बोर्ड ने येलो लाइन का प्रस्ताव पारित किया था। छावनी बैरियर की नई नीलामी को लेकर यह गाइड लाइंस बनाई है कि शहर में सुव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क करवाने का जिम्मा बैरियर ठेकेदार का होगा। शहर में यलो लाइन से बाहर जो वाहन पार्क होंगे उनका एक हजार रुपये तक का चालान होगा जिसमें से आठ सौ रुपये वाहन मालिक जबकि दो सौ रुपये बैरियर ठेकेदार से वसूले जाएंगे। बहरहाल अभी बैरियर की नए सिरे से नीलाम होने को है। इसके बाद यह प्रक्रिया लागू होगी।
पर्यटन सीजन में रहेगी परेशानी
समर सीजन के चलते पर्यटन कारोबार चमक रहा है और आजकल पर्यटन नगरी में पर्यटकों की भी भरमार है। पर्यटन सीजन के चलते सैकड़ों वाहन कसौली में रोजाना प्रवेश करते है, ऐसे में सीमित क्षेत्रों में वाहनों को पार्क करवाने और जाम न लगने देने की भी चुनौती रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी थोड़ी सी चूक के कारण जुर्माना अदा करना पड़ेगा। पर्यटन नगरी में पार्किंग की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। पर्यटकों को पार्किंग फीस अदा करने के बाद पार्किंग की जगह नहीं मिलती है तो वे यहां वहां वाहनों को सड़कों किनारे पार्क कर देते हैं।