फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kasauli is bustling with tourists again, with 100% bookings, and NH-5 is jammed.

Solan News: कसौली पर्यटकों से फिर हुआ गुलजार, 100 फीसदी रही बुकिंग, एनएच-5 पर लगा लंबा जाम

Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kasauli is bustling with tourists again, with 100% bookings, and NH-5 is jammed.
कसौली पर्यटन क्षेत्र मे पर्यटक मौज मस्ती करते हुए। संवाद
बारिश के बाद पटरी पर लौट रहा होटल कारोबार, अगले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धर्मपुर। सोलन में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में अचानक भारी उछाल आया है। सोलन जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली के होटल पूरी तरह से 100 फीसदी पैक हो गए हैं। पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही के कारण कालका-शिमला नेशनल हाईवे (एनएच-5) के प्रवेश द्वार परवाणू और कसौली के गढ़खल बाजार में दिनभर रुक-रुक कर लंबा जाम लगता रहा, जिससे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रविवार को कालका-शिमला एनएच से सटे छोटे-बड़े होटलों में काफी भीड़ देखी गई। वहीं, पर्यटन स्थल चायल के होटलों में भी करीब 60 फीसदी तक बुकिंग रही है। होटल कारोबारियों के लिए शनिवार और रविवार दोनों दिन अच्छा कारोबार रहा है। कसौली होटल एसोसिएशन के प्रधान वेद गर्ग ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश और आपदा के बाद घाटे में चल रहा होटल कारोबार अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। यदि आने वाले कुछ समय तक पर्यटकों की आवाजाही ऐसी ही बनी रहती है, तो कारोबार के और बेहतर होने की उम्मीद है। रविवार को कसौली का बाजार पर्यटकों से गुलजार रहा। कारोबारियों ने बताया कि अगले वीकेंड के लिए भी होटलों में एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

कसौली पर्यटन क्षेत्र मे पर्यटक मौज मस्ती करते हुए। संवाद

कसौली पर्यटन क्षेत्र मे पर्यटक मौज मस्ती करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed