फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kanungo office dedicated to the public in Daseran Panchayat of Arki

Solan News: अर्की की दसेरन पंचायत में कानूनगो कार्यालय जनता को समर्पित

Sat, 31 Jan 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kanungo office dedicated to the public in Daseran Panchayat of Arki
भराडीघाट में क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय का उद्घाटन करते हुए विधायक। स्रोत: आईपीआर
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने महिला मंडल भवन गतेड़ी का भी किया शुभारंभ
विज्ञापन

मौके पर सुनीं लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन में 12 लाख से निर्मित क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय भराड़ीघाट का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत क्यारड में 11 लाख से निर्मित महिला मंडल भवन गतेड़ का लोकार्पण व गतेड़ के लिए 2 लाख की लागत से निर्मित हैंडपंप के विद्युतीकरण का शुभारंभ भी किया। विधायक ने जालपा माता मंदिर के समीप सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये, महिला मंडल खडोन, कूंद व बेयमु को 21-21 हजार रुपये और गतेड़ गांव के लिए 5 सोलर लाइट देने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला मंडल गतेड़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संजय अवस्थी ने तदोपरांत हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यक्रम विधायक गांव के द्वार के तहत जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य लीला देवी, दसेरन पंचायत की प्रधान मीना देवी, क्यारड पंचायत की प्रधान सरोज चंदेल, धुंदन पंचायत की प्रधान शकुंतला शर्मा, क्यारड के उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, महिला मंडल गतेड़ की प्रधान कांता ठाकुर, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed