फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kamal Kumar becomes President of the Backhoe Loader and Poclain Operator Union.

Solan News: कमल कुमार बने बैकहो लोडर और पोकलेन ऑपरेटर यूनियन के प्रधान

Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kamal Kumar becomes President of the Backhoe Loader and Poclain Operator Union.
धर्मपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश पोकलेन आपरेटर युनियन के चुनाव के दौरान मौजजूद सदस्य। स्रोत : य
धर्मपुर में हुए चुनाव, 70 ऑपरेटरों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिमाचल प्रदेश बैकहो लोडर एवं पोकलेन ऑपरेटर यूनियन के चुनाव धर्मपुर में हुए। चुनाव में प्रदेशभर से करीब 70 ऑपरेटरों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से कमल कुमार को यूनियन का प्रदेश प्रधान चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विजय कुमार को चेयरमैन, गुरदेव सिंह को मुख्य सलाहकार, प्रदीप कुमार को उपप्रधान, नवीन कुमार को सचिव, अमनदीप को सह सचिव तथा रामरत्न को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रदेश प्रधान कमल कुमार ने बताया कि यूनियन ने प्रदेश के सभी ऑपरेटरों के हितों को ध्यान में रखते हुए 12 नियम एवं शर्तें लागू की हैं। इनकी जानकारी सभी ऑपरेटरों को दे दी गई है। नियमों में निर्धारित वेतनमान, ऑपरेटरों की भविष्य निधि (पीएफ) जमा करवाना तथा उनके श्रम अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यूनियन के नियमों के अनुसार बाहरी राज्यों से आने वाले सभी ऑपरेटरों को अपनी पूरी जानकारी यूनियन के पास दर्ज करवानी होगी। प्रत्येक ऑपरेटर का बीमा करवाना भी अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा निर्धारित वेतनमान से कम पर कार्य कराने वाले ऑपरेटरों और मशीन मालिकों के विरुद्ध यूनियन आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य ऑपरेटरों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed