{"_id":"6559f7e33ea37f73d0021c89","slug":"kalka-shimla-national-highway-will-be-repaired-soon-solan-news-c-176-1-ssml1040-11149-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जल्द दुरुस्त हो जाएगा कालका-शिमला नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जल्द दुरुस्त हो जाएगा कालका-शिमला नेशनल हाईवे
Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह मरम्मत कार्य पूरा करने के एनएचएआई ने कंपनी को दिए निर्देश
बरसात में अधिकतर जगहों में धंस गया था परवाणू-सोलन फोरलेन
दोहरी दीवार पर भी जाम से मिला छुटकारा, अब फिर लगेगा डंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन के बीच सड़क के दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से ही किया जा रहा है। वहीं पहाड़ियों से आई मिट्टी को भी हटाने का काम कंपनी कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कंपनी को एक माह के भीतर काम करने के निर्देश जारी किए हैं ताकि अन्य अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भी कार्य शुरू करवाया जा सके। क्योंकि हाईवे पर तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर विशेषज्ञों की राय के बाद कार्य शुरू होना है।
वहीं कंपनी की ओर से वर्तमान में चल रहा कार्य इसी माह पूरा किए जाने का दावा किया है। इसी के साथ शहर के दोहरी दीवार पर भी पहाड़ी से आए मलबे को हटा दिया गया है। जिससे अब यहां जाम से छुटकारा मिल गया है। अब पहाड़ी पर फिर से क्लाउडिंग कर डंगे का निर्माण किया जाएगा। कई बार पत्राचार करने के बाद यहां पर मिट्टी और टूटा हुआ डंगा हटाया गया है।
गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर जुलाई और अगस्त में हुई बारिश के दौरान परवाणू से सोलन के बीच काफी नुकसान हुआ था। तंबूमोड़, जाबली, सनवारा, धर्मपुर के समीप सड़क का आधा हिस्सा ढह गया था। जबकि चक्कीमोड़ में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं अधिकतर क्षेत्रों में मलबा और पत्थर भी सड़क पर आ गिरे थे। इस कारण सड़क भी बंद हुई थी और वाहनों की आवाजाही भी ठप हुई थी। बारिश के थम जाने के बाद मलबा हटाने का काम कंपनी ने किया। लेकिन सड़क के ठीक न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद एनएचएआई ने कंपनी को जहां पर डंगा या रिटेनिंग वाल लगाना है वहां का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इनसेट
चक्कीमोड़ समेत चार जगहों में नहीं चल रहा कार्य
हाईवे पर चक्कीमोड़, तंबूमोड और सनवारा टोल प्लाजा के समीप सड़क पूरी तरह से ढह गई थी। इसी के साथ कसौली रोड से आए मलबे के कारण ऊपरी सनवारा में मिट्टी को अभी नहीं हटाया गया है। इसके चलते इन जगहों में कार्य शुरू नहीं हुआ है और ट्रैफिक भी वनवे चलाया जा रहा है। एनएचएआई की ओर से ड्राइंग देने के बाद ही यहां कार्य शुरू होगा। तब तक इन क्षेत्रों में वाहन चालकों को काफी दिक्कत होगी।
इनसेट
परवाणू से सोलन के बीच बरसात में काफी नुकसान हुआ था। बारिश के रुकने के बाद कई जगहों में तुरंत कार्य शुरू करवाया गया। हाईवे पर अभी भी चार जगह ऐसी हैं जहां पर कार्य किसी कारण शुरू नहीं हो पाया है। अन्य सभी जगहों में कार्य प्रगति पर है और इस माह के अंत में कार्य पूरा हो जाएगा।
-पंकज
प्रोजेक्ट मैनेजर, ग्रिल कंपनी