फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalinga Health Care wins BBN Pharma Cricket Cup

Solan News: बीबीएन फार्मा क्रिकेट कप पर कलिंगा हेल्थ केयर ने जीता

Sun, 28 Jul 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 28 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kalinga Health Care wins BBN Pharma Cricket Cup
बीबीएन फार्मा कप की विजेता टीम ट्राफी के साथ। संवाद
फाइनल में बद्दी फार्मा चैलेंजर को किया पराजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बीबीएन फार्मा कप पर कलिंगा हेल्थ केयर ने कब्जा कर लिया है। फाइनल में कलिंगा हेल्थ केयर ने बद्दी फार्मा चैलेंजर को पराजित किया। प्रतियोगिता में बद्दी में एक दर्जन फार्मा टीमों ने भाग लिया। रोहित ठाकुर मैच के बेस्ट प्लेयर चुने गए।


बद्दी में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच में बद्दी फार्मा चैलेंजर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 95 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कलिंगा हेल्थ केयर ने 8 विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को पूरा कर लिया। अजय चौहान को प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुना गया। विनित शर्मा बेस्ट बल्लेबाज व अजय चौहान बेस्ट गेंदबाज चुने गए। समापन समारोह के मुख्यातिथि डॉ. संतोष रोहिल्ला रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपये व ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक राजेश राठौर, ऋषभ शर्मा, सिपला कंपनी से राजेश राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed