फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalhog School's new building will be built with Rs 7 crores

Solan News: कल्होग स्कूल का सात करोड़ से बनेगा नया भवन

Tue, 13 Feb 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
बजट स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

कल्होग में आयोजित वार्षिक समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री
शिक्षा समेत गैर शैक्षणिक गतिविधियों के मेधावी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कल्होग स्कूल को जल्द ही अपना नया भवन मिलेगा। इसका सात करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट भी स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी कल्होग स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने दी। इस समारोह में उन्होंने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पारितोषिक वितरण समारोह से छात्रों को प्रतिस्पर्धा के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। सफलता-असफलता, आशा-निराशा यह सभी जीवन के दो पहलू हैं, हमें असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि हमें अपनी असफलता पर आत्मचिंतन कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने स्कूल के शिक्षा समेत अन्य गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थी भी सम्मानित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि नशा एक क्षणिक सुख है जो उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देगा। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भी समस्याएं सुनीं
इस मौके पर मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इनका निपटान करने के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साधुपुल में अश्वनी खड्ड के चैनेलाइजेशन के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। चायल क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र लगाने पर कार्य किया जा रहा है। इस संयंत्र के बनने से जहां युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं क्षेत्र की लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। चायल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किए जाने पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed