फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalash Yatra and the flame of mother flame Sridevi Bhagwat story started with welcome

Solan News: कलश यात्रा और मां ज्वाला की ज्योत का स्वागत कर शुरू हुई श्रीदेवी भागवत कथा

Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra and the flame of mother flame

Sridevi Bhagwat story started with welcome
चामत-भड़ेच के दयारशघाट में   कलश यात्रा के दौरान महिलाएं। संवाद
चामत-भड़ेच के गांव दयारशघाट में 10 दिन तक होगा आयोजन
विज्ञापन

कथा सुनने से सभी भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति : आचार्य राहुल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच के गांव दयारशघाट में 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा से पहले महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसी के साथ मां ज्वाला मंदिर से लाई गई सांची ज्योत का भी स्वागत किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कथा शुरू हुई।

पहले दिन आचार्य राहुल शर्मा ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा सभी भौतिक सुखों को प्रदान करने वाली और अंत समय में मोक्ष प्रदान करने वाली है। उन्होंने श्रोताओं को जन्मेजय की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि तक्षक नाग के काटने से जब परीक्षित के प्राण छूटे तो उनके पुत्र जन्मेजय सिंहासन पर बैठे। इसके बाद उन्होंने सर्पों को सृष्टि से समाप्त करने के लिए यज्ञ शुरु किया और सर्पों की आहुतियां देने लगे। पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए वह अधर्म करने लगे। इस पर भगवान व्यास जी ने उन्हें सावधान किया और ऐसा करने से रोका। भगवान व्यास ने उनका शोक दूर करने के लिए स्वयं श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का श्रवण करवाया। इसके बाद जन्मेजय शोकमुक्त हुए और सभी सुखों का भोग करते हुए मोक्ष को प्राप्त हुए। कथा में भजन माध्यम से माहौल भक्तिमय रहा। देव विजेश्वर के प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण व शतचंडी पाठ का आयोजन 14 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed