{"_id":"68e657f9183999a1670a1b16","slug":"kajal-was-sworn-in-as-president-and-tanisha-as-vice-president-solan-news-c-176-1-ssml1044-154541-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: काजल को अध्यक्ष और तनिषा को दिलाई उपाध्यक्ष की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: काजल को अध्यक्ष और तनिषा को दिलाई उपाध्यक्ष की शपथ
विज्ञापन
छात्र संघ के मनोनीत सदस्य स्कूल के प्राचार्य व अन्य स्टाफ के साथ- स्रोत- कालेज।
दिग्गल काॅलेज में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में केंद्रीय छात्र संघ की मनोनीत कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ।
डॉ. सुनीता शर्मा ने केंद्रीय छात्र परिषद की चयन प्रक्रिया, इसके उद्देश्यों, कार्यों और महत्व से सभी को अवगत कराया। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने काजल को अध्यक्ष, तनिषा कौंडल को उपाध्यक्ष, दीपिका को सचिव और नीरज कुमार को संयुक्त सचिव के रूप में शपथ दिलाई।
कक्षा प्रतिनिधियों में निहारिका, स्मृति शर्मा, भुवनेश्वरी, काजल, ममता कौंडल और रेखा देवी को शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त क्लबों के सदस्यों को भी उनके पदों के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। इनमें एनसीसी, ईको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, कल्चरल एक्टिविटी क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, रेड रिबन क्लब, निर्वाचन साक्षरता क्लब, एनएसएस और एंटी ड्रग क्लब शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को महाविद्यालय की उन्नति एवं विकास में सहयोग की अपेक्षा करते हुए बधाई दी।