{"_id":"621fb4aa65800b7b3043b308","slug":"just-one-radiologist-in-solan-hospital-only-25-ultrasound-take-place-solan-news-sml401261025","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही डॉक्टर, दिन में हो रहे 25 अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही डॉक्टर, दिन में हो रहे 25 अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
Just one radiologist in Solan hospital only 25 ultrasound take place
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में सुविधाएं बेहतर होने के बाद अब स्टाफ की कमी खंगालने लगी है। यही कारण है कि अस्पताल में एक दिन में 25 से 30 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। लोगों को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक और रेडियोलॉजिस्ट की मांग की है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों को बताया है।
जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल को एक ही रेडियोलॉजिस्ट के सहारे चलाया जा रहा है। इसके चलते एक ही चिकित्सक पर अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व अन्य कार्य करने का भार है। कई बार अन्य जगहों से भी परामर्श या रेडियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट लेने के लिए लोग क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करते है।
ऐसे में अल्ट्रासाउंड कक्ष में काफी भीड़ देखने को मिलती है जबकि दिन में करीब 25 से 30 लोगों के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। आधे दिन तक अधिक भीड़ होने से कई बार लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ता है। इससे लोगों की जेब ढीली हो रही है। इन सभी परेशानियों को देख अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन, शिमला और सिरमौर के भी लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। परामर्श के लिए चिकित्सकों की ओर से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए कहा जाता है। रोजाना करीब 50 से अधिक लोगों को अल्ट्रासाउंड लिखे जाते हैं।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रोजाना किए जाते हैं। अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। उच्चाधिकारियों को रेडियोलॉजिस्ट भेजने की मांग की गई है जिसके लिए पत्र सौंपा गया है।