{"_id":"626048c571defb27714ba9f0","slug":"jungles-in-jablee-and-sanawar-buring-continuously-for-30-hours-near-kalka-shimla-nh-solan-news-sml406237816","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटों से दहक रहे जाबली और सनवारा के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटों से दहक रहे जाबली और सनवारा के जंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 के साथ लगते जाबली और सनवारा के जंगल पिछले 30 घंटे से लगातार आग से दहक रहे हैं। इस कारण लाखों की वन संपदा आग की भेंट चढ़ चुकी है।
आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग समेत अग्निशमन विभाग और रेलवे कर्मी मौके पर प्रयास कर रहे हैं लेकिन आग की लपटों ने पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में लिया हुआ है। आग से छोटे पेड़ गिरना भी शुरू हो गए हैं। आग से उठ रहे धुएं से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी आ रही है। हाईवे पर पेड़ों के गिरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
जाबली के साथ लगते गाईधार के जंगल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। करीब एक बजे तक आग पूरे जंगल में फैल गई। आग की लपटों से गिरे जंगल में छोटे पेड़ गिरना शुरू हो गए और एक पेड़ जंगल के बीच से गुजर रही रेल लाइन पर जा गिरा।
विज्ञापन
इससे ट्रेनें भी लेट हुई है। मंगलवार देर रात तक जंगल में आग की लपटे थी। वहीं बुधवार सुबह तक आग बुझी नहीं और जंगल आग से दहक रहा है। वहीं हाईवे पर छोटे पेड़ गिर जाने के कारण भी वाहनों के पहिए में ब्रेक लग रही है और क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैला हुआ है। हालांकि जंगल में आग पर काबू पाने के लिए टीमें तैनात हैं। सनावर गांव की पहाड़ी पर भी बुधवार को आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में धुएं के गुबार उठते रहे। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
उधर, बीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जंगल में आग लगने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। हवा से पूरे जंगल को आग ने घेर लिया। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जगजीत नगर जंगल में भी लगी आग
जगजीतनगर के गांव कोटली में बुधवार दोपहर जंगल में आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग और अग्निशमन विभाग को दी। विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।
टीबी अस्पताल के समीप लगी आग
टीबी अस्पताल के समीप जंगल में आग लगने से टीबी अस्पताल के समीप खतरा पैदा हो गया। आग की लपटें जैसे ही टीबी अस्पताल की ओर आने लगीं तो अस्पताल प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।