{"_id":"637913510fb10c55a412dd3a","slug":"joint-team-of-health-department-and-pwd-asks-to-speed-up-construction-work-of-solan-hospital-in-kathed-solan-news-sml428322059","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर बन रहे क्षेत्रीय अस्पताल के कार्य का स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई निर्देश भी ठेकेदार को दिए गए।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, वरिष्ठ सहायक संजीव कासिव और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर टीम ने कार्य पर संतुष्टि जताई। ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के लिए कहा।
वहीं लोक निर्माण विभाग को भी समय-समय पर कार्य में क्वालिटी चेक करने के लिए आग्रह किया ताकि निर्माणाधीन अस्पताल गुणवत्ता में कोई कमी न हो। पहले चरण में भवन को जल्द तैयार करने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
आचार संहिता से पहले तीन अक्तूबर को क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अस्पताल को तैयार करने के लिए विभागों की ओर से दो वर्ष का लक्ष्य रखा है।
वहीं अस्पताल के पहले चरण में भवन बनाने के लिए 29 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। वहीं मातृ एवं शिशु भवन का कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है। वर्तमान में पहाड़ को काटकर भूमि को समतल करने का कार्य किया जा रहा है।
अस्पताल के नए भवन को बनाने के लिए करीब 90.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
इसी के साथ लोगों को आपात स्थिति में भी आईजीएमसी शिमला और चंडीगढ़ के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाएगा। ऐसे में सड़क दुर्घटना के समय तत्कालीन इलाज मिल सकेगा।
छह मंजिला होगा भवन
नए अस्पताल का भवन छह मंजिला होगा। इसी के साथ बनने वाले अलग-अलग ब्लॉक को जोडने के लिए कनेक्टिविटी भी अंदर से दी जाएगी। इसी के साथ अस्पताल में पार्किंग और मरीजों के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है।
ठीक तरह से चला है कार्य
क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माण कार्य ठीक प्रकार से चला हुआ है। कार्य के दौरान टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। कार्य में संतुष्टि पाई गई है। ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के साथ क्वालिटी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने को कहा गया है। पहले चरण में भवन जल्द बनकर तैयार होगा।
-डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन